अहलेबैत (अ )न्यूज़ एजेंसी अबना : प्राप्त सूत्रों के अनुसार हिज़्बुल्लाह के एक अधिकारी ने सैयद हसन नसरुल्लाह की ओर से लेबनान के प्रधानमंत्री सआद हरीरी को पैग़ाम पहुंचाया है कि हिज़्बुल्लाह हर प्रकार से प्रधानमंत्री का सपोर्ट करने का ऐलान करती है। जबकि हिज़बुल्लाह से जुड़े राजनीतिक सूत्रों ने सैयद हसन नसरुल्लाह और हरीरी के बीच भेंटवार्ता के बारे में कुछ भी नहीं कहा है। इस सिलसिले में अभी कई तरह की रुकावट पाई जाती है। सूत्रों का कहना है कि सआद के रियाद के दौरे के समय उनके सेक्रेटरी नादिर हरीरी और हिज़बुल्लाह के राजनीतिक सलाहकार के बीच मुलाक़ात हो चुकी है। उधर सआद हरीरी के सऊदी अरब के दौरे से वापस आने के बाद हिज़्बुल्लाह के एक अधिकारी ने उनसे भेंटवार्ता की जिसमें सैयद हसन नसरुल्लाह की ओर से पैग़ाम उन तक पहुंचाया है कि लेबनान की सुरक्षा और इस देश में शांति के लिए हिज़्बुल्लाह हर मैदान में सआद हरीरी का समर्थन करने के लिए तैयार है।
3 दिसंबर 2017 - 16:53
समाचार कोड: 870768
सआद हरीरी के सऊदी अरब के दौरे से वापस आने के बाद हिज़्बुल्लाह के एक अधिकारी ने उनसे भेंटवार्ता की जिसमें सैयद हसन नसरुल्लाह की ओर से पैग़ाम उन तक पहुंचाया है कि लेबनान की सुरक्षा और इस देश में शांति के लिए हिज़्बुल्लाह हर मैदान में सआद हरीरी का समर्थन करने के लिए तैयार है।